मध्य प्रदेश के सतना जिले में विगत 26 अप्रैल की रात, एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरपाटन अंतर्गत उमराही के दूल्हे सहित 6 आदिवासियों की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों को कोई मदद अभी तक नहीं मिलने की बात सामने आई है। हादसे में घायल तीन किशोरियों के इलाज के लिए भी परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालांकि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मृतको के परिजनों को पंद्रह पंद्रह हजार रूपयों की मदद का एलान किया है। रीवा संभाग कमिश्नर पवन कुमार चैधरी का कहना है कि पात्रता के अनुसार सहायता राशि पहुंचायाई जायेगी तथा घायलों को एक एक लाख सहायाता राशि देने की बात कही गई। अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक सरकार द्वारा परिजनों को आर्थिक मदद् की जायेगी।
Related Posts
पोटाश में मिलावट की शंका, सेम्पल लेने पहुंची जांच टीम
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में पोटाश में मिलावट करने की शंका पर एग्रो सर्विस सेंटर के दो गोडाउनों पर कृषि उपसंचालक…
CM मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रीय शोक से बेखबर रहा धार प्रशासन
दसाई। पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था…
कुरवाई में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
कुरवाई। विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बता…
