मंगलौर पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Interstate Thief Gang

हरिद्वार। जिले की पुलिस ने चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल रूड़की की मंगलौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो यात्रियों को गाड़ी में बैठाकर बड़ी ही सफाई से उनके सामान की चोरी करता था। खास बात यह थी की किसी भी सवारी को कोई शक ना हो इसीलिए चोरों द्वारा वाहन में महिला और छोटे बच्चों को भी बिठाया जाता था।

हरिद्वार एसएसपी, जन्मेजय खंडूरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 21 अप्रैल को चोरी की शिकायत मिली थी जिसकी जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर एक बार फिर वारदात करने रूड़की आ रहे गैंग सदस्यों को पकड़ा गया। पकड़े गए 5 आरोपियों में से एक महिला भी है। हालांक इनके कब्जे से लगभग 12 तोला सोना और विदेश मुद्रा जिनकी भारतीय कीमत 9 लाख रूपए आंकी गई है, बरामद की गई।