भोपाल DSP को गोली मारने वाला पकड़ाया

Bhopal – पुलिस मुख्यालय के DSP गोरेलाल अहिरवार को 1 मई की शाम लगभग 7.30 बजे गोली मारकर फरार होने वाले आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को विदिशा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पुष्टि भोपाल पुलिस ने की है। जानकारी के मुताबिक DSP गोरेलाल अहिरवार को गोली लगने के बाद नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। बता दें कि अवधपुरी थाना क्षेत्र के बीकानेर डेयरी के पास गोली मारी गई थी जिसके बाद भोपाल पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल भी पहुंचे थे।

सूत्र के मुताबिक, जानकारी मिली है कि आरोपी हिमांशु की मां को डीएसपी अहिरवार आपत्तिजनक मैसेज, किया था जिसको आरोपी द्वार पढ़ लिया गया और फिर पहले फोन पर अभद्रता की फिर फिर घर जाकर गोली मार दी गई। फिल्हाल आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

Bhopal DSP Gorelal Ahirwar

You May Also Like

More From Author