हमारे समय हर रेल बजट में ग्वालियर को मिली थी ट्रेन: सिंधिया

Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के इंटक मैदान पहुंचे जहां सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार के समय ऐसा एक भी रेल बजट नहीं होगा जिसमे ग्वालियर को नई ट्रेन ना दी गई हो, लेकिन 5 साल से भाजपा के शासनकाल में सूखा पड़ा हुआ है।