ग्वालियर कांग्रेस ने बीजेपी और सिंधिया के खिलाफ किया प्रदर्शन

Gwalior Congress

ग्वालियर। कांग्रेस नेता अशोक सिंह के रिश्तेदार के मैरिज गार्डन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई है जिसको लेकर बीजेपी का विरोध किया गया, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा दवाब में काम किए जाने का आरोप लगाया गया। हालांकि प्रदेश सरकार को सिस्टम से चलने की नसीहत दी गई।

  • अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया विरोध
  • बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया
  • बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला जलाया