ट्रक की टक्कर से सात की मौत, ग्वालियर के मुरार की दुर्घटना

Morar Toll Plaza Accident

ग्वालियर। मुरार थाना अंतर्गत मेहरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मारुति बेन को टक्कर मारी जिसके कारण लगभग 7 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई है।

मुरार सीएसपी आरएन पचैरी के मुतबिक ट्रक चालक ने टोल प्लाजा होने के बाद भी ट्रक की गती धीमी नहीं की और कार में टक्कर मार दी जिसके कारण 7 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि दो लोग घायल है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक डबरा जिले के निवासी है जिनका पीएम कराया गया। हालांकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होना बताया जा रहा है।