हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग

Murder Case Chhatarpur

छतरपुर। छतरपुर में विगत 3 मई को नफीस नामक व्यक्ति की हुई हत्या का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के बसारी दरवाजा पर घटना घटित हुई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक नाबालिग है। बताया गया कि किसी महिला के साथ अभद्रता करना घटना की मुख्य बजह सामने आई है। हालांकि आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की गई है।