भिंड में मतदान केन्द्रों के लिए रवाना मतदान दल

Bhind Election News

भिंड। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्य प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। 12 मई को भिण्ड-दतिया लोकसभा में भी मतदान होना है जिसके लिए भिंड के एमजीएस ग्राउंड से मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक रवाना किया गया।

भिंड एडीएम अनिल चांदिल के मुताबिक जिले में लगभग 1480 मतदान केन्द्र है जहां सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। बताया गया कि चुनाव ड्यूटी के लिए लगभग 6 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।