ग्वालियर में घर खरीदी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

ग्वालियर। बीपी सिटी में फ्लैट, डुप्लेक्स और प्लाॅट देने के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपयों की धोखाधड़ी होने का गंभीर मामला सामने आया है जिसके बाद रविंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। बता दें कि रविंद्र सिंह मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से कांग्रेस नेता है। वहीं अब धोखाधड़ी होने की बात को लेकर लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

  • ग्वालियर की बीपी सिटी का मामला
  • 2011 में लोगों ने जमा किए थे पैसेः शिकायतकर्ता
  • 50 लोगों का अनुमानित 2 करोड़ रूपए फसा
  • रविंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि 2011 में कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह तोमर की बीपी सिटी में शहर के लगभग 50 लोगों को घर दिलाने के लिए पैसे जमा कराए थे लेकिन आज तक घर उपलब्ध नहीं कराए गए है जिससे लोग काफी परेशान हैं। खास बात यह है कि रविंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा मुरैना जिले से कांग्रेस पार्टी के नेता है और अब लगभग 50 लोगों का अनुमानित 2 करोड़ रूपए फस चुका है।

एएसपी देहात, राय सिंह नरवरिया ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से दस्तावेज मांगे गए है जिसके बाद महाराजपुरा सीएसपी को जांच के लिए निर्देशित किया गया।

You May Also Like

More From Author