Police Registered FIR Against Harsood BJP MLA

हरसूद विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेसी के साथ हुई बहस

खंडवा। खंडवा जिले के हरसूद भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता के बीच बहस होने के बाद विधायक के खिलाफ कांग्रेस नेता वसंत पवार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक मतदान के दिन आशापुर में भाजपा पूर्व मंत्री विजय शाह और कांग्रेस नेता वसंत पवार के बीच बहस हुई जिसके बाद कांग्रेस ने थाना पहुंचकर पूर्व मंत्री व विधायक विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कांग्रेस नेता बसंत पवार के मुताबिक वह मतदान करने के लिए जा रहे थे तभी विधायक विजय शाह ने उनके उपर सम्पत्ति जांच कराने की बात को लेकर अभद्रता करने के साथ ही बहस करना शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा विधायक कार में बैठकर मौके से रवाना हो गए।

इस मामले में हरसूद एसडीओपी, शशिकांत सरयाम ने बताया कि फरियादी वसंत पवार और हरसूद विधायक विजय शाह के बीच विवाद हुआ है जिसके बाद एफआईआर कर फरियादी के कह अनुसार बयान लिए जाएंगे तथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, हालांकि मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Back To Top