पूर्व मंत्री विजय शाह ने सीएम कमलनाथ को दिया धन्यवाद

Ex Minister Vijay Shah

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री तथा हरसूद विधानसभा से विधायक विजय शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए बढ़ाई की। दरअसल खंडवा जिले के खालवा विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 196 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे जहां इस दौरान पूर्व मंत्री तथा हरसूदविधायक विज य शाह ने पहले तो कमलनाथ सरकार को कन्यादान योजना आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देते हुए बढ़ाई कि और फिर अपने संबोधन के माध्यम से वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पूर्व मंत्री विजय शाह बोले कि भाजपा द्वारा किए गए अच्छे कार्य को अगर कोई मुख्यमंत्री आगे बढ़ाता है तो हमे धन्यवाद देने में संकोच नहीं करना चाहिए।