सतना में पार्टी प्रत्याशियों ने किया मतदान

Satna Lok Sabha Election

सतना। लोकसभा चुनाव के लिए 6 मई को मतदान हुआ। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपने परिवार मतदाताओं के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाह ने भी मतदान किया। जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक सतना जिले में कुल 41.1 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हो चुका है।