मतदान को लेकर भयवाड़ी के मतदाताओं ने रखी अपनी बात

Betul Lok Sabha Election

बैतूल। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर 6 मई को मतदान हुआ और वोटों की गिनती 23 मई को होनी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दुर्गा दास डीडी उइके तथा कांग्रेस पार्टी ने रामू टेकम को प्रत्याशी बनाया है जबकि अन्य दल से भी प्रत्याशी बैतूल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बैतूल जिले के ग्राम भयवाड़ी पहुंचे कैमरा 24 सहयोग ने मतदाताओं की प्रतिक्रिया ली।

मतदाताओं ने बताया कि बढ़ चढ़कर क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान किया है तथा देश को एक सुरक्षित हाथों में सौपने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में कुल 73.37 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है।