जमीन से निकली आग, बोरवेल कर रहे वाहन जला

Dharti me se aag

नागदा। उज्जैन के ग्राम नरवर में खुदाई कार्य के दौरान धरती से आग निकलने का मामला सामने आया है। बता दें कि उज्जैन जिले के ग्राम नरवर में एक बोर मशीन द्वारा जमीन में बोरवेल किया जा रहा था तभी अचानक जमीन से आग निकलने के बाद क्षेत्र में अफरार तफरी मच गई। वहीं जब जमीन से आग निकली तो पास में खड़ा उत्खनन करने वाला वाहन भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। हालांकि आग को देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी काफी भयभीत दिखाई दिए।