कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 11 मई को पहुंचेंगे अमझेरा

Rahul Gandhi in Dhar

धार। 11 मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत अमझेरा पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी धार-महू लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के समर्थन में लोगों को संबोधित करने पहुंचेगे जिनके कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।  जानकारी के मुताबिक मनावर रोड़ स्थित मैदान में जनसभा आयोजित होगी जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में प्रदेश तथा जिले के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आमजन के साथ शामिल होंगे।