चोर समझकर युवक को पीट पीटकर मार डाला

Murder Case Khulasa

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में जैतपुर से लापता हुआ रामचरण सिंह का शव जंगल के एक नाले से मिला। जानकारी के मुताबिक रामचरण के पिता भैयालाल सिंह ने थाना पाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसडीओपी अरविंद तिवारी ने बताया कि दो युवक रामचरण और छोटू ग्राम जा रहे थे तभी एक ग्राम में पानी पीने के लिए रूके जहां ग्रामीणों ने दोनों युवकों को चोर समझकर उन्हे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन छोटू मौके से भागने में कामियाब रहा जबकि रामचरण को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा पीटपीटकर रामचरण की हत्या कर जंगल के नाले में फेंक दिया। जब पुलिस ने पड़ताल के बाद जंगल में खोजना शुरू किया तो रामचरण का शव ग्राम गडरोला से लगभग 4 किमी दूर जंगल के नाले से मिला।

हालांकि पुलिस ने इस हत्या करने वाले चार आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है।