उमरिया के पाली में शिवशक्ति सेवा समिति ने बांटा भोजन-राशन

Pali Shiv Shakti Sewa Samiti

उमरिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉक डाउन से मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमरिया जिले के बीरसिंहपुर पाली में समाजसेवियों ने असहाय लोगों के लिए मदद की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

पाली के शिवशक्ति सेवा समिति द्वारा भोजन तथा राशन की व्यवस्था की गई है। इन सदस्यों द्वारा घर घर जाकर राशन तथा अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान सावित्री प्रधान, रानी वर्मा, मुंशी भार्ती, लक्ष्मी चैबे ,तारा महोबिया, संतोष रजक तथ मनोज ग्रेवाल द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है।