उमरिया के सुंदर दादर में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती

birsa munda jayanti

उमरिया। जिले के पाली अंतर्गत ग्राम सुंदर दादर में रानी दुर्गावती आदिवासी समाज संगठन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जन्मजयंती मनाई गई। इस मौके पर सबसे पहले बिरसा मुंडा के चित्र की पूजन अर्चना की गई जिसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही गांव के रहवासियों ने जन मादर की थाप पर नृत्य करते हुए बिरसा मुंडा की जन्मजयंती का जश्न मनाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम, अशोक सिंह मरावी, रनमत सिंह, विनय परस्ते, लालमन प्रधान मुख्य अथिति के रूप से मौजूद रहे।

  • पाली के ग्राम सुंदर दादर में हुआ आयोजन
  • आदिवासी समाज संगठन द्वारा मनाई गई जयंती
  • ग्रामीणों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई