भाई दूज पर भयावाड़ी हनुमान मंदिर में भंडारा आयोजित

Maha aarti did at Bhayawadi Hanuman Mandir on Bhai dooj

बैतूल। जिले के शाहपुर में भाई दूज के अवसर पर श्रीहनुमान मंदिर में महाआरती कर भंडारा आयोजन किया गया। बता दें कि भाई दूज का पर्व दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाता है वहीं दीपावली के पांच दिन चलने वाले महोत्सव धूम धाम से परिवार द्वारा मनाए जाते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाहपुर के ग्राम भयावाड़ी पोसेरा स्थित श्रीहनुमान मंदिर में भाई दूज पर विधि विधान से पूजन पाठ कर प्रसादी वितरित की गई।

  • पूजन पाठ के बाद प्रसादी वितरित की गई
  • दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाता है भाई दूज
  • श्रीहनुमान मंदिर में महाआरती आयोजित