सुरखी विधायक गोविंद सिंह पहुंचे जैसीनगर, जीत की खुशी में लोक नृत्य भी किया

Surkhi MLA Govind Singh

सागर। सुरखी उपचुनाव जीत के बाद मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत, पहली बार जैसीनगर पहुंचे जिस दौरान आयोजित गोवर्धन मेले में भी विधायक शामिल हुए, जबकि मौनियों के बीच पहुंचकर नृत्य भी किया। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रियंकर तिवारी, शिवदयाल बड़ोनिया, मुन्ना पांडे, गौरीशंकर सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • जैसीनगर पहुंचे विधायक गोविंद सिंह राजपूत
  • मौनियों के बीच पहुंचकर किया लोक नृत्य
  • उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार जैसीनगर पहुंचे

मीडिया से रूबरू हुए विधायक गोविंद सिंह ने बताया कि बीजेपी को मिली बहुमत सिद्ध करती है कि लोगों को बीजेपी सरकार से काफी उम्मीद और अपेक्षाएं हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गोविंद सिंह बोले कि जनता बीजेपी के साथ खड़ी है, और जो कांग्रेस नेताओं ने बयान दिए उन्हे अब शर्म महसूस हो रही होगी।