अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे शिवराज सिंह

Umaria Hawai Patti

उमरिया। शहडोल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, शहाडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुचे जिससे पहले उमरिया हवाई पट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम शिवराज का स्वागत किया। उमरिया में मीडिया से रूबरू हुए शिवराजसिंह  ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह पर कांग्रेस शासन काल में हिन्दू आतंकादी बताते हुए किए गए अत्याचारों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।