Sand illegal transport

ग्वालियर खनिज अधिकारी की नाक के नीचे हो रहा अवैध परिवहन ?

ग्वालियर। जिले में खुले आम अवैध रेत गिट्टी का परिवहन चल रहा है जिसपर जिला खनिज अधिकारी लगाम कसने में नाकामियाब साबित हो रहे हैं। बता दें कि कई क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए ठेकेदार द्वारा बिना रॉयल्टी वाली अवैध रेत व गिट्टी को निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है।

इस मामले में जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बिना राॅयलटी के रेत परिवहन संभव नहीं है और यदि परिवहन होता है तो कार्रवाई की जाती है। अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के हटते ही पूरे शहर में एक बार फिर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रात के अंधेरे में बिना रियलटी वाली रेत लाने की बात पर अधिकारी ने संभावना व्यक्त करते हुए कार्रवाई की बात कही। हालांकि यह कहा जा सकता है कि खनिज विभाग द्वारा खानापूर्ति मात्र कार्यवाही की जाती है जिससे अवैध परिवहन बढ़ते जा रहे हैं।

Back To Top