ट्रेन में चोरी करने वाला चोर दिल्ली से गिरफ्तार, ग्वालियर जीआरपी को सफ़लता

Gwalior GRP

ग्वालियर। ट्रेन में सफर करने वाले पुलिस जवान से दोस्ती करने के बाद उनका पर्स चुराने वाले शातिर चोर को ग्वालियर रेलवे पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दें कि जीआरपी पुलिस ने सुनील नामक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसके कब्जे से 1 लाख 95 हजार रूपए नगद जबकि कुछ जेवरात भी जप्त किए गए हैं।

  • अधिकतर पुलिस जवान का पर्स चुराता था आरोपी
  • नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया चोर
  • नगदी रूपए सहित जेवरात जप्त किए गए

ग्वालियर जीआरपी थाना प्रभारी, आशीष सिंह चैहान ने बताया कि यात्रियों से पहले दोस्ती और फिर एटीएम चुराकर नगदी रूपए निकाल लिए जाते थे। वहीं रायगड़ के अभिषेक नामक जवान को भी चोरी का शिकार बनाया गया जिसके पर्स से नगदी चुराकर एटीएम कार्ड से भी पैसे निकाल लिए गए। वहीं नई दिल्ली के एक टैक्सी ड्रायवर की सूचना पर निज़ामुद्दीन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।