जामली में महाआरती के साथ सम्पन्न हुई भागवत कथा

Seven Days Bhagwat Katha

महू। इंदौर जिले के महू अंतर्गत ग्राम जामली में 7 दिवसीय भागवत कथा का समापन हुआ। बता दें कि पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा कथा वाचन किया गया। वहीं कथा समापन पर महाआरती की गई जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण भी हुआ। कथा के सातों दिन ग्राम जामली, सागौर, अम्बाचंदन, हरसोला तथा भगोरा के श्रद्धालुओं ने कथा में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाया।