बुरहानपुर में हुआ 70.57 प्रतिशत मतदान

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान में बुरहानपुर लोकसभा में भी मतदान हुआ जहां शाम 6 बजे तक 70.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह से प्रारंभ हुए मतदान के लिए मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। बुरहानपुर जिलें के ग्राम मोहद के बूथ क्रमांक 303 पर बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने मतदान किया। जानकारी के मुताबिक खुशाल पाटिल नामक युवक की बारात महाराष्ट्र जानी थी लेकिन बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने देश के प्रति अपना कतव्र्य निभाया।

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों द्वारा भी अपने गृह क्षेत्र के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार चैहान ने शाहपुर के मतदान केन्द्र 266 पहुंचकर मतदान किया।

You May Also Like

More From Author