सलमान खुर्शीद की BJP कार्यकर्ता से हुई बहस

Salman Khurshid debate with BJP worker

फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद की एक भाजपा कार्यकर्ता से बहस हुई है। बता दें कि सलमान खुर्शीद, भाजपा और बसपा प्रत्याशी से भी वोटों के मामले में पीछे हो चुके हैं जिसके कारण कांग्रेस अब गुमसुम है। वहीं जब मतगणना केंद्र से सलमान खुर्शीद बाहर निकल रहे थे तभी एक भाजपा कार्यकर्ता राजीव चतुर्वेदी के साथ सलमान खुर्शीद की बहस हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा बल ने माहौल शांत कराया।