हरिद्वार में जमकर झूमे भाजपाई, प्रत्याशी की जीत लगभग तय

BJP worker dancing

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक की जीत लगभग तय होते ही भाजपाईयों के बीच जश्न का माहौल बन गया है। हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ता जम कर नाच गा कर खुशी मना रहे हैं। वहीं मतगणना केंद्र पर भाजपाईयों की भीड़ देखने को मिली।

बता दें कि दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी 2 लाख 39 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 397519, बसपा प्रत्याशी को 171525 तथा नोटा को 5990 वोट दर्ज किए गए।