भोपाल में BJP के बीच जश्न का माहौल

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से 3 लाख 48 हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं। बता दें कि शाम 7 बजे तक भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में 836006 तथा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में 487859 वोर्ट दर्ज किए गए।

वहीं साध्वी की बढ़त को देखते हुए भोपाल प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपाईयों का हुजूम जश्न मनाते दिखाई दिया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मतगणना स्थल से रवाना हुए।

मीडिया से रूबरू हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस जीत को भोपाल की जनता, नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जीत बताया। साध्वी प्रज्ञा बोलीं कि जनता के विश्वास की विजय हुई है और वह लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है।

You May Also Like

More From Author