सतना में भाजपाईयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे बांटी मिठाईयां

Satna BJP Candidate Ganesh Singh

सतना। सतना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह 2 लाख 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि शाम 7 बजकर 15 मिनट पर गणेश सिंह के पक्ष में 587410 तथा कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी के पक्ष में 356973 वोट दर्ज किए गए।

वहीं भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह की बढ़त को देखते हुए भापाईयों के बीच जश्न कामाहौल है जिन्हो पटाखे फोड़कर तथा मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। वहीं मीडिया  से रूबरू हुए गणेश सिंह ने अपनी जीत पर लोकसभा की जनता को धन्यवाद दिया।