हरिद्वार से जीते भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल

Haridwar BJP Ramesh Pokhriyal

हरिद्वार। हरिद्वार संसदीय सीट एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने जीत हासिल की है। बता दें कि रमेश पोखरियाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अम्बरीष कुमार को ढाई लाख से ज्यादा मतो के अंतर से हराया है। वहीं जीत के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश पोखरियाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू हुए भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल ने भाजपा की जीत को सुनामी का नाम दिया तथा जनता द्वारा ईमानदार नेता को चुना गया है, यह बात कही। पोखरियाल बोले कि हरिद्वार के हर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।