धार-महू लोकसभा से जीते भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार

Dhar BJP Chhatar Singh Darbar

धार। धार-महू संसदीय सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। बता दें कि धार महू लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल को लगभग 154121 वोटों से हराया है।

मीडिया से रूबरू हुए भाजपा के विजयी प्रत्याशी छतरसिंह दरबार बोले कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को देखते हुए देश की जनता ने भरोसा किया है। दरबार बोले कि राष्ट्र सुरक्षित सिर्फ नरेंद्र मोदी के ही हाथ में रह सकता है। बता दें कि छतरसिंह दरबार धार सीट से दो बार पहले भी सांसद रह चुके हैं।