प्रहलाद बोले, एयर स्ट्राइक के दिन जीवन भर की तपस्या का प्रतिफल मिला

BJP Prahlad Patel Damoh

दमोह। दमोह संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रहलात पटेल को 7 लाख 4 हजार 524 मत प्राप्त हुए है जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापसिंह को हराया है। दमोह जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक  विवेक सिंह ने भाजपा के विजय प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को प्रमाण पत्र सौंप कर बधाई दी।

वहीं लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सांसद प्रहलाद पटेल ने प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों का हाथ जोड़कर आभार माना।

मीडिया से रूबरू होने के दौरान प्रहलाद पटेल बोले कि जिस दिन एयर स्ट्राइक हुई थी उसकी दिन दिन उनके जीवनभर की तपस्पया का प्रतिफल मिला गया था। वह दमोह के मतदाताओं को नमन करते हैं।