चांचौड़ा। राजगढ़ संसदीय सीट पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा सांसद रोडमल नागर गुना जिले के चांचौड़ा पहुंचे जहां भाजपाईयों ने नवनिर्वाचित सांसद का जोरदार स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक भाजपाईयों के साथ साथ सांचौर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भाजपा सांसद का स्वागत किया।
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में रोडमल नागर को 8 लाख 23 हजार 824 मत प्राप्त हुए है जिन्होने अपने निकटम प्रतिद्वंदि कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी को लगभग 4 लाख 31 हजार वोटों से हराया है।