छतरपुर में ट्रक ने जीप के साथ दो ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Truck Hit Jeep and Tractor

छतरपुर। जिले के ग्राम परा चैक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीप के साथ दो ट्रैक्टरों में टक्कर मारी है जिसके कारण दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल 100 डायल पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिली है कि इस सड़क हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए जबकि लगभग दो लोगों की मृतयु हुई है।

घायलों में से कुछ लोग जटाशंकर से दर्शन करने के बाद छतरपुर लौट रहे थे। हालांकि गंभीर रूप से घायल लगभग 10 लोगों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।