शव को रखकर किया चक्काजाम, हत्यारों को पकड़ने की मांग

Gwalior Murder Case

ग्वालियर। बीते दिनों राहुल बाथम नामक युवक की हुई हत्या के बाद परिजनों ने शिंदे की छावनी क्षेत्र में चक्का जाम कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम प्रदर्शन किया।

मृतक की बहन ज्योति बाथम ने बताया कि 31 मई की रात्रि बबीता नामक महिला द्वारा फोन पर भाई के मर्डर होने की जानकारी दी गई तथा लगभग 10 युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बता दें कि मृतक राहुल बाथम को छत से नीचे फेंककर हत्या करने की सूचना मिली थी।