कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाईयों ने दिया धरना

Seoni BJP

सिवनी। जिले के भाजपाईयों ने कचहरी चैक पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया। बता दें कि कांग्रेस सरकार को भाजपा ने किसान विरोधी बताते हुए किसान कर्ज माफी के नाम पर अन्नदाताओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।

धरना के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिला अध्यक्ष तथा जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं धरने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।