मकरोनिया। सागर जिले के नरयावली भाजपा विधायक प्रदीप लारिया ने अघोषित विद्युत कटौती, पेयजल समस्या तथा सड़क निर्माण के साथ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आमजन के साथ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि ग्राम मकरोनिया स्थित चौराहे पर यह प्रदर्शन प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया गया।
विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जनहित की योजनाओं को रोकने का काम किया। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि विकास रोकने का प्रयास कांग्रेस ने किया तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
