एक्शन मोड में चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह

Chanchoda MLA Lakshman Singh

चांचौड़ा। चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह इन दिनों एक्शन मोड में दिख रहे हैं। बता दें कि विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा 44 डिग्री तापमान में भी निरंतर क्षेत्रों के दौरे कर जनसमस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि विगत दिनों खातौली के सचिव की कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद अब सरपंच, सचिव तथा अन्यकर्मचारियांे की नींद उड़ी हुई हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह ने कई ग्रामों का दौर कर जल समस्या, वृधावस्था पेंशन,आवास योजना के संबंध में समस्याओं को सुना।