IG Yogesh Deshmukh

बैरागढ़ पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल। बैरागढ़ थाने में एक युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया है जिनपर मृतक के परिजनों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी मिली है कि देर रात शुभम अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहा था तभी कार का एक्सीडेंट हुआ और फिर मौके पर पहुंची पुलिस शुभम और उसके दोस्त को थाने लेकर पहुंची। वहीं पुलिस की पिटाई से घायल हुए युवक की मौत होने का आरोप लगा है।

इस पूरे मामले में आईजी योगेश देशमुख ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही नजर आ रही है। इसलिए थाने में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

Back To Top