सागर में सट्टा खेलते 29 सटोरिए गिरफ्तार

Sagar Satta Market

सागर। सागर जिले की केंट थाना पुलिस ने दअबश देकर दो दर्जन से अधिक सटोरियों को सट्टा खेलते पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस कप्तान द्वारा बनाए गए स्क्वाड की टीम ने बुधवार की शाम सदर इलाके में दबिश दी जहां मौके से 29 सटोरियों को गिरफ्तार कर लगभग 51 हजार रूपए, दो बाइक तथा 18 मोबाइल जब्त किए गए।