विदिशा में NCC कैडेट्स से मिले ब्रिगेडियर अनिल हुड्डा

Brigadier Anil Hooda

विदिशा। 49 बटालियन एनसीसी कैंप के भ्रमण के लिए भोपाल ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल हुड्डा विदिशा पहुंचे। बता दें कि ब्रिगेडियर अनिल हुड्डा ने निरीक्षण के दौरान अपने संबोधन के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया साथ ही अल्फा ग्रेड प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी। दूसरी ओर सभी एनसीसी कैडेट्स को ब्रिगेडियर अनिल हुड्डा ने ध्यान और मेडिटेशन के बारे में भी जानकारी दी।