नौरोजाबाद में मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन

Mazdoor Sangh

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद में संयुक्त कोयला मजदूर संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल ठेका मजदूरों के वेतन संबधी एवं कोयला मजदूरों की मांगों को लेकर, जोहिला क्षेत्र में श्रमिकों ने प्रदर्शन किया है साथ ही ठेका मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में संयुक्त कोयला मजदूर संघ के महामंत्री हरिद्वार सिंह भी शामिल हुए।