Umaria Rape Case

नौरोजाबाद में दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

उमरिया। जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नौरोजाबादपुलिस ने गि रफ्तार कर लिया है। दरअसल नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कठौतिया में एक नाबालिग के साथ दुष्कृत्य का मामला सामने आया था जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

नौरोजाबाद थाना प्रभारी राकेश ऊइके के मुताबिक पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार जारी है जबकि पास्को एक्ट के तहत कायमी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Back To Top