बाराखाम धाम में मकर संक्रांति पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उमरिया। अनूपपुर तथा उमरिया के बीच बाराखाम धाम पर मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचे। बता दें कि हर वर्ष मकर संक्राति के दिन हजारों की संख्या में लोग भगवान बारह खाम के दर्शन करने पहुंचते हैं जहां मेला भी आयोजित किया जाता है। बाराखाम धाम का महत्व है कि यहां 12 खंभे हैं और लगभग 30 साल से यहां मेला आयोजित किया जाता है जिसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम सैला नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

  • मकर संक्राति के दिन होता है विशेष आयोजन
  • बाराखाम धाम में 12 खंभों का है महत्व
  • 30 साल से आयोजित हो रहा है मेला
  • अनूपपुर तथा उमरिया के बीच है बाराखाम धाम

आयोजन समिति में सरपंच सीताराम सैयाम, सहजन सिंह परस्ते, शिवचरण सिंह परस्ते महादेवी सिंह विजय सिंह राम शरण सिंह देवा सिंह अशोक सिंह मरावी उपेंद्र सिंह टेकाम अर्जुन सिंह सैयाम श्याम सिंह विश्राम महिपाल सिंह परस्ते लालमन सिंह मालवीय आनंद सिंह रामचरित सिंह राजेन्द्र सिंह विनय सिंह केपी सिंह रणमत सिंह व अन्य लोगों शामिल रहे।

You May Also Like

More From Author