उमरिया जिले के पाली में समाजसेवियों ने गरीबों को बांटा राशन

Social Worker umaria

उमरिया। जिले के पाली में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅकडउान के दौरान समाजसेवियों ने गरीबों की मदद् के लिए कदम बढ़ाया है। बता दें कि पाली के समाजसेवी जितेंद्र जगवानी तथा प्रदीप सोनी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के असहाय लोगों को राशन सब्जी सहित फेस मास्क का वितरण कराया, जबकि कोरोना से बचाव एवं स्वच्छता संबंधित जानकारी साझा की। हालांकि लाॅकडाउन के दौरान निरंतर यह अभियान जारी रहने की बात कही गई।