लाॅकडाउन में सिवनी के यूथ विंग ने की गरीबों की मदद्

सिवनी। कोरोना की महामारी से बचने के देश में इस समय सम्पूर्ण लाॅकडाउन है, वहीं सिवनी जिले में गरीबों की मदद् के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। सिवनी के यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने पूरी सावधनी और सुरक्षा के साथ अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले मजदूर तथा गरीब वर्ग के लोगों को 5-5 किलो अनाज वितरण कराते हुए कोरोना से बचाव की जानकारी भी साझा की। जानकारी के मुताबिक लगभग 83 परिवारों को यूथ विंग संगठन द्वारा मदद् की गई।

You May Also Like

More From Author