केवलारी के लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक का किया विरोध

  • केवलारी के लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक का किया विरोध
  • केवलारी कन्या शाला की छात्रा से की थी शिक्षक ने छेड़छाड़
  • छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग
  • आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा: पुलिस

सिवनी जिले के शासकीय कन्‍या माध्‍यमिक शाला केवलारी के शिक्षक बालगोविन्‍द पाठक पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था जिसके बाद थाना केलारी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। आरोप है कि गिरफ्तार किये बिना ही थाना प्रभारी द्वारा शिक्षक को छोड़ दिया गया जिसके बाद से ही शिक्षक गायब है। इसके विरोध में केवलारी के लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


aaropi shikshak ki giraftaari ki maang