शमशाबाद तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, योग करने भवन की मांग

Patanjali Yogpeeth Vidisha

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में पतंजलि योग पीठ के साधकों द्वारा शमशाबाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक पतंजलि योग पीठ द्वारा शमशाबाद वासियों को योग कराया जाता है लेकिन बारिश के मौसम में खुल आसमान के नीचे योग करना संभव नहीं है जिसके कारण साधकों ने योग करने के लिए भवन उपलब्ध कराए जाने को लेकर शमशाबाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। हालांकि शमशाबाद तहसीलदार द्वारा नगर पालिका अधिकारी से समस्या निकराण के लिए चर्चा करने की बात कही।