सिरोंज के चितावर स्कूल में दीपावली मिलन समरोह आयोजित

Chitawar School Sironj

सिरोंज। सिरोंज तहसील के ग्राम पंचायत चितावर हाई स्कूल में दीपावली मिलन समरोह आयोजित किया गया। सिरोंज तहसील के ग्राम चितावर हाई स्कूल में आयोजित हुए दीपावली मिलन समरोह में समस्त जेएसके परिवार सदस्य शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। शिक्षा वीईओ द्वारा विद्यार्थियों को एक कहानी सुनाकर माता पिता तथा बड़ों का सम्मान करने तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए जागरूक किया गया।

चिताबर स्कूल प्राचार्य, वेद प्रकाश ने बताया कि इस मिलन समरोह का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी तरह से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार कर ग्रामीण बच्चों को प्राइवेट की जगह सरकारी स्कूल में पढ़ने प्रेरित किया जाए, हालांकि इस संबंध में निरंतर प्रयास करने की बात कही गई।