विश्व दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Vidisha – विश्व दिव्यांग दिवस (Vishwa divyang diwas) पर विदिशा के जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया जहां इस दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पहुंचकर उपस्थित लोगों को संबोधित कर विश्व दिव्यांग दिवस पर शुभकामनाएं दीं।